शिवपाल ने राम मन्दिर निर्माण पर जताई खुशी (लखनऊ ब्यूरो)

प्रसपा सुप्रीमो शिवपाल यादव ने राम मन्दिर निर्माण पर खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि राम मंदिर का शिलान्यास भारतीयों के लिये सुखद क्षण है। लम्बे समय के विवाद का संवैधानिक निपटारा हमारे लोकतंत्र की ताकत है। अब इस शुभ अवसर पर किसी तरीके  की राजनीति नही होनी चाहिए। सम्पूर्ण राष्ट्र प्रभु श्री राम के स्वागत के लिये तैयार है। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम सभी की आस्था के प्रतीक हैं।